Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में जनपद संभल के विभिन्न कार्यालय की स्थापना एवं निर्माण तथा अन्य विभागों को दी जाने वाली भूमि के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 


हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर ऊं

संभल से खास खबर 



संभल (बहजोई) 30 जुलाई 2024*



        जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बैठक के प्रमुख बिंदुओं के बारे में समस्त संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।

      चकबंदी एवं नायब तहसीलदार स्तर पर चल रहे लंबित प्रकरणों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं जिलाधिकारी में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

     इसके उपरांत जनपद मुख्यालय, न्याय विभाग, कारागार, पुलिस विभाग एवं पुलिस थाने की प्रस्तावित भूमि को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चर्चा की।

    थाना जुनावई की भूमि प्रस्ताव को लेकर उप जिलाधिकारी गुन्नौर को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए।

    अपर जिलाधिकारी ने फायर स्टेशन के भूमि प्रस्ताव को लेकर चर्चा की इसमें जिलाधिकारी ने तहसीलदार चंदौसी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम लहरावन में प्राथमिकता के आधार पर फायर स्टेशन को जमीन प्रस्तावित की जाए और सी एफ ओ को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया जाए।

   जिलाधिकारी कहा की एक माह के अंदर समस्त विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर भूमि प्रस्ताव की समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

    अपर जिलाधिकारी ने गुन्नौर तहसील में गौशाला के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

     पर्यटन विभाग की भूमि के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 

     आयुष विभाग, गन्ना विभाग, एवं शिक्षा विभाग की भूमि को लेकर जानकारी प्राप्त की।

     जनपद की झीलों के बारे में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो झील जनपद में है उनकी फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जाए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्कूलों को विशेष रूप से देखा जाए स्कूलों की मरम्मत एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर कार्य  किये जाएं।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी,उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा,उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies