हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना वाल्टरगंज के उप निरीक्षक श्री अर्जुन यादव मय फोर्स के द्वारा अपहृता को बरामद करते हुए बहला फुसला के भगाने वाले अभियुक्त अरुन उर्फ मनीष पुत्र सूर्यनाथ चौधरी ग्राम श्रीपालपुर टोला छोटा नन्दापुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक- 09.08.2024 को समय करीब 11.10 बजे सियरापार मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी मुकदमा के तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 164/2024 धारा 137(2), 87 भारतीय न्या0 संहिता पंजीकृत कर तलाश तथा बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 अर्जुन यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2. का0 सर्वदानन्द यादव, का0 शिवानन्द सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती