हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद सम्भल- भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। ‘100 Days Campaign‘ के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 24.08.2024 को कार्यक्रम का आयोजन वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज, बहजोई में किया गया। कार्यक्रम में ‘Enrolment of schemes of other line ministeries/ departments week‘ के अंतर्गत बालक-बालिकाओं को सरकार द्वारा बालकों एवं महिलाओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉसरशिप योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुए अधिक से अधिक योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु जागरूक किया गया। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बढ़ाई गई धनराशि जोकि 15000/- रू. से बढ़ा कर 25000/- रू. कर दी गई है एवं निराश्रित विधवा महिला पेंशन योजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सुविधाओं/सेवाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रही यौन हिंसा से बचने व उसकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने बाल श्रम को रोकने, आदि के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आउटरीच कार्यकर्ता सपना मौर्य, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी त्रिमल सिंह एवं अन्य शिक्षकगण, महिलाएं एवं बालक-बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।
(चन्द्रभूषण)
जिला प्रोबेशन अधिकारी
जनपद सम्भल।