Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धोखाधड़ी द्वारा चार गुना कूटरचित करेन्सी का प्रलोभन देकर 02 करोड़ रूपयों के असली नोटों का गबन करने के आरोप में 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02,50,500 रूपये बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना सहजनवां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने  एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सहजनवां व प्रभारी एसओजी/स्वॉट टीम के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 456/2024 धारा 316(2),351(2),318(4),338,336(3),340(2),352,317(2),61(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. राजेश यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी कुरौली थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर व 2.आकाश यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी कटवर माल्हनपार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के कब्जे से ठगी का 2,02,54,500 /- (02 लाख 54 हजार 5 सौ रूपये) बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा को जमीन दिलाने के नाम पर 02 करोड़ रूपया नगद ले लिया गया किन्तु जमीन नही दिवलायी गयी । वादी मुकदमा द्वारा जमीन दिलाने के लिए कहा गया तो उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा को जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । 


गिरफ्तार की टीम-


1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 अभिषेक कुमार राय थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 आशीष सिंह थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

4. कां0 गोलू यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

5. कां0 गोविंद यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

6. कां0 रामाशंकर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies