हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बांसगांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 रवीन्द्रनाथ चौबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0569/2024 धारा309(4) भारतीय न्याय संहिता व बढोत्तरी धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्त सनि देवल पुत्र इन्द्रजीत निवासी मानसिंह कोटिया थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 03.09.2024 को वादी मुकदमा की पुत्री जो अपने कालेज से पढ़कर आ रही थी, से उनकी साइकिल छिनकर भाग जाया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0रवीन्द्रनाथ चौबे थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. प्रशि0उ0नि0 विकास कुमार भदौरिया थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. कां0 देवेश वर्मा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
