शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है – यातायात प्रभारी
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर यातायात पुलिस ट्रैफिक पुलिस अब नशे में वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की नकेल कसने जा रही है। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर अधिक से अधिक जुर्माना तथा अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। हर रूट पर ब्रीथ एनालाइजर की मदद से लोगों की जांच होगी कि वाहन चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है। शाम छह बजे से देर रात तक यह अभियान प्रभावी रखा जाएगा।
यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान संचालित करता रहता है। बावजूद नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। युवाओं में शराब का सेवन कर वाहन दौड़ाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ड्रिंक के बाद वाहन चलाने वालों का दिमागी नियंत्रण नहीं रह जाता जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है, क्योंकि ऐसे चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। अब इसपर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो रहा है।
यातायात प्रभारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इसपर नियंत्रण स्थापिण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस हर रूट पर जांच अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक हर रूट पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर की मदद से पता किया जाएगा कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया है अथवा नहीं। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षित यातायात के मद्देनजर इस अभियान को प्रभावी किया जा रहा है।