Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण पुलिस ने चलाया आवाज दो, बालिका जागरूकता अभियान

 हम भारती न्यूज़ 

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 






सारण पुलिस द्वारा आवाज दो कार्यक्रम के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गड़खा में एक बालिका जागरूकता का आयोजन किया  गया। ट्रैफिक एवं मुख्यालय डी एस पी वसन्ती टुडू ने बालिकाओं को अवेयर करते हुए कहा कि अनजान व्यक्तियों से न बात करनी है और न अपना कोई वीडियो, फोटो या मोबाइल नम्बर शेयर करना हैं। आजकल सोशल मीडिया पर काफी सतर्कता बरतनी है। सब इंस्पेक्टर रौशनी कुमारी ने कहा कि कोई समस्या आती है तो चुप न रहो आवाज दो और वह आवाज दूरभाष नम्बर के माध्यम से देना हैं पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आपको सहायता पहुचायेगी. सब इंस्पेक्टर संतोषी कुमारी ने कहा कि 112 नम्बर पर कभी भी डायल कर आप अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं. प्रोबेसनर डी एस पी ईशा गुप्ता ने कहा कि सारण पुलिस आप सभी टीन एजर बालिकाओं को अवेयर करता हैं कि आप सजग रहें, सतर्क रहें एवं मन लगाकर पढ़े और कुछ बनकर दिखायें। कोई रास्ते में छेड़कानी करता है , फब्तीयां कसता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसके झांसे में नहीं आना हैं। आजकल भोली भाली लड़कियों को कुछ लोग बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाते हैं और उसके बाद की वैसी लड़कियों का लाइफ कितना नारकीय हो जाता हैं कहना मुश्किल है , कुछ लड़कियों का तो ट्रेस भी नहीं मिल पाता, वे जिन्दा भी है या नहीं.इसलिए फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प आदि से दूर रहना चाहिए।साइबर ठगी और फोटो वीडियोज का गलत इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा हैं इसलिए सतर्कता हटी की दुर्घटना घटी।इस मौके पर तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका, वार्डन करिश्मा कुमारी,शिक्षक विजय कुमार सिंह, शशिकांत भारती,संचालक अखिलेश्वर पाठक,कुमारी नीलिमा, शान्ति गिरि, एवं डी एल एड की लड़कियां मौजूद रहीं। पुलिस सहायता के लिए 112, विधिक सहायता के लिए 15100, साइबर क्राइम रोकने के लिए 1930 एवं महिला हेल्पलाइन के लिए 9031600191 नम्बर दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies