Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के द्वारा होली मेला जोकि 10 मार्च से 14 मार्च तक लगाया जाएगा

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 10 मार्च 2025*

 आज कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय  ग्रामीण आजीविका मिशन  तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के द्वारा होली मेला  जोकि 10 मार्च से 14 मार्च तक लगाया जाएगा का आयोजन किया गया। मेले में गो कास्ट के उत्पाद, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गुलाल एवं श्री अन्न के लड्डू तथा गुंजिया  आदि की स्टाल  स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगायी गयीं।  


मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया तथा स्वयं सहायता समूहों का जनपद ब्रांड पिंगल शक्ति के लोगो पर दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की गयी।  जिलाधिकारी ने स्टालों का निरीक्षण किया तथा मेले के प्रथम दिन  श्री गणेश महिला स्वयं सहायता समूह पाठकपुर द्वारा  5 हजार रुपये के गो कास्ट के उत्पादों लट्ठों की बिक्री की गयी तथा जानकी स्वयं सहायता समूह द्वारा 3 हजार  के प्राकृतिक गुलाल, तथा जानकी स्वयं सहायता समूह बनिया खेड़ा द्वारा 5400 रुपये के श्री अन्न के लडडू की बिक्री की गयी। संघर्ष स्वयं सहायता समूह द्वारा तीन हजार रुपये के  कॉस्मेटिक सामान की बिक्री की गयी। विकासखंड बहजोई के स्वयं सहायता समूह द्वारा  एक हजार रुपये की गुजिया की बिक्री की गयी। 

           जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कठिन परिश्रम करते  हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उपायुक्त एन.आर.एल. एम ज्ञान सिंह, अधीक्षण अभियंता  विद्युत  विनोद कुमार गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

       जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies