Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गौ आश्रय स्थल एवं पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 10 मार्च 2025


आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थल एवं पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  

   गौशालाओं के विस्तारीकरण को लेकर विकास खंड वार चर्चा की गयी। चंदन कटी मौजा, घासीपुर, रीठ, सिंहावली , आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नेपियर घास को लेकर भी निर्देशित किया तथा समय से भूसा क्रय करने के विषय में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     इसके उपरांत  ग्रामीण आवास को लेकर भी ‌ विकासखंड वार जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies