Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद संभल प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान*

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन  योजना के अन्तर्गत जनपद संभल प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान*


जनपद सम्भल- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना में माह फरबरी 2025 में विकास से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की जारी प्रगति रिपोर्ट में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद संभल का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जोजना  के लंबित आवेदनों के निस्तारण में माह अगस्त 2024 में प्रदेश मे द्वितीय , माह सिंतबर 2024 में प्रदेश में तृतीय स्थान, माह अक्टूबर 2024 में प्रदेश में प्रथम, नवम्बर 2024 में प्रदेश में द्वितीय, दिसम्बर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह जनवरी 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान था, माह फरबरी 2025 मे पुनः पूर्व की भांति प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं, इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत भी लंबित आवेदनों के निस्तारण में माह फरबरी 2025 में जनपद संभल ने प्रथम स्थान/रैंक प्राप्त किया हैं। जिलाधकारी महोदय ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े समस्त अधिकारियों, उपजिलाधिकारियो, समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र बालिकाओ/महिलाओं का आवेदन कराये एवं प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर नियमानुसार उसका स्थलीय जांच कर निस्तारण करें। जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।


      (चन्द्रभूषण)

जिला प्रोबेशन अधिकारी

जनपद सम्भल।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies