Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व उद्बोधन देखा एवं सुना गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशेष सभा/गोष्ठी का हुआ आयोजन*


मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व उद्बोधन देखा एवं सुना गया।

 

संभल (बहजोई) 24 अप्रैल 2025


पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं ग्रामीण विकास में उसकी भूमिका को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर विशेष सभा/गोष्ठी का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई  में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में किया गया।

    यह दिवस  24 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाया जाता है, इस दिन 1993 में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ था एवं पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था। 

    आज इस अवसर पर मधुवनी, बिहार राज्य में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त पंचायती राज विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने देखा गया व उद्बोधन सुना गया।

    माननीय प्रधानमंत्री जी ने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायतीराज व्यवस्था शुरू की गयी थी, यह व्यवस्था ग्रामीण विकास और जन भागेदारी को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उपस्थित सभी को बताया कि ग्रामीणांचल में रहने वाले ग्रामीणों के सतत् विकास व उनके परिवेश को सुदृढ़ करने तथा जीवन शैली को सुधारने का कार्य पंचायतीराज व्यवस्था के अन्तर्गत सतत् रूप से किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। 

‌‌‌  इसके उपरांत डॉ अशोक जानी  ( फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल) एवं उनकी सहयोगी सुश्री स्नेहल द्वारा जनपद की 16 ग्राम पंचायतों जिनमें 14 पीएम श्री विद्यालयों की ग्राम पंचायतें हैं तथा 2 अन्य ग्राम पंचायतें है को लेकर गीत ऐप के माध्यम से शासन के योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति करण कराने की योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय सहित समस्त पंचायती राज विभाग से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय  संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies