Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में एक युद्ध नशे के विरुद्ध / नशा मुक्त भारत अभियान एन कॉर्ड की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 24  अप्रैल 2025*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया  एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में एक युद्ध नशे के विरुद्ध / नशा मुक्त भारत अभियान  एन कॉर्ड  की बैठक का आयोजन किया गया। 


    बैठक के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते  हुए कहा टोल फ्री नंबर  1933  को सभी ग्राम पंचायतों  में लिखवाना सुनिश्चित करें तथा उसका जियो टैग फोटो भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।ड्रग्स पहचान किट  को लेकर भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    डाॅक्टर द्वारा प्रिस्क्रिप्शन में   मरीजों को मन प्रभावी औषधि अधिकतम एक सप्ताह से ज्यादा की दवाई न लिखने के बिन्दु  पर जानकारी प्राप्त की गयी। समस्त मैडीकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर भी निर्देशित किया तथा एक युद्ध नशे के विरुद्ध एवं तम्बाकू निषेध के बैनर लगाने को लेकर भी निर्देशित किया  तथा सीसीटीवी कैमरे की एक माह तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित करने के भी निर्देश दिए। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था एवं गायत्री परिवार से जुड़े लोगों से उनके द्वारा इसके अंतर्गत किये गये कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा गायत्री परिवार को कहा गया कि वह नशा  मुक्ति जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम इंटर कॉलेज तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय में करें तथा ब्रह्म कुमारी को कहा गया कि वह नशा मुक्ति  से संबंधित कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालयों में आयोजित कराएं।  माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में क्या क्या कार्य किये गये हैं उसके विषय में जानकारी प्राप्त की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रहरी क्लब को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप  से कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। 

     इसके उपरांत अभियोजन कार्यों की बैठक का आयोजन किया गया। अभियोजन संवर्ग एवं डीजीसी संवर्ग, तथा पोक्सो एक्ट , मॉनिटरिंग सेल, आदि पर चर्चा की गयी। सजाओं में जिनकी फीडिंग नहीं हुयी है उनके संबंध में   जिलाधिकारी द्वारा  संबंधित को कठोर चेतावनी जारी की गयी। 

  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,  अपर पुलिस अधीक्षक  अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जे. डी अभियोजन डी. के मिश्रा, उप  जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी निधि पटेल,जिला विद्यालय  निरीक्षक श्यामा कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार   जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies