Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश /

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रास्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक 24.04.2025 को प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में एक बैठक समस्त तहसीलदार (तहसील संभल, चंदौसी व गुन्नौर) एवं बिजली विभाग के समस्त एस.डी.ओ जनपद संभल के साथ आयोजित की गयी। 

जिसमें प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत में संपत्ति अधिग्रहण, वित्तीय विवाद, वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवाद, धन वसूली से संबंधित मामले, श्रम विवाद से संबंधिक मुद्दे तथा सार्वजिनक उपयोगिता बिलों जैसे बिजली या पानी से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में सुलह- समझौतों के माध्यम से निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। उपरोक्त बैठक के अवसर पर नायब तहसीलदार गुन्नौर श्री उदयवीर सिंह, तहसील चंदौसी श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार संभल श्री रवि सोनकर, एस.डी.ओ. बहजोई श्री अखिलेश कुमार, एस.डी.ओ. पंवासा श्री मनोज कुमार यादव, एस.डी.ओ. संभल श्री कृष्णगोपाल, एस.डी.ओ. चंदौसी श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव, एस.डी.ओ. धनारी बबराला श्री मुनेश्वर दयाल, एस.डी.ओ. गुन्नौर श्री सूर्यकांत शर्मा, एस.डी.ओ. चंदौसी श्री अजय कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चन्दौसी श्रीमती अर्चना सिंह-प्रथम द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies