Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मनाया गया 10 वां आयुर्वेद दिवस

 हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मनाया गया 10 वां आयुर्वेद दिवस




 10 वें आयुर्वेद दिवस का मुख्य अतिथि   मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव द्वारा भगवान  धन्वंतरि की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।


आयुर्वेद पद्धति हमारी दिनचर्या में सुधार कर विकार को दूर करती है.. मा. जिला पंचायत अध्यक्ष

 

आयुर्वेद हमारे देश की है धरोहर... पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर


आयुर्वेद सीखने का विज्ञान नहीं आदत का विज्ञान है... जिलाधिकारी



सम्भल ( बहजोई) 23 सितम्बर 2025 

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में 10 वां आयुर्वेद दिवस  आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव रहे। कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम  भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव एवं जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

     कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद के दो सूत्र हैं आयुर्वेद स्वस्थ रहने एवं विकार समाप्त करने का विज्ञान है। उन्होंने कहा   आयुर्वेद  वनस्पति के तीन रुप अन्न, खाद्यान्न, एवं औषधि के रूप में होती है आयुर्वेद इस पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जो जीवन को शतायु एवं दीर्घायु करे वह आयुर्विज्ञान है। उन्होंने सोना, चांदी आदि का शरीर पर  पडने वाले  प्रभाव को लेकर भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सीखने का विज्ञान नहीं आदत का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि जो आयुर्वेद में है उसे दिनचर्या में लाना चाहिए।। 

      विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी धरोहर है। हमारे देश के आयुर्वेद का काफी महत्व है। प्राचीन काल में हमारे देश में ही आयुर्वेद के माध्यम से उपचार की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि हम मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में आयुर्वेद की तरफ पुनः बढ रहे हैं। उन्होंने अर्जुन की छाल, हरसिंगार के पौधे के औषधीय गुणों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी चीजों को अपनाना है। हमें आयुर्वेद पर चर्चा करते रहना चाहिए ताकि लोग जागरूक हो सकें। 

   मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री  जी आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य  को लेकर कार्य कर रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति को पुनः  प्राप्त करना है। आयुर्वेद पद्धति वैज्ञानिक रूप से सही करती है । आयुर्वेद पर विश्वास करें । उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति हमारी दिनचर्या को सुधार कर विकार को दूर रखती है। योग को भी अवश्य अपनायें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और  मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने कहा कि जहाँ तक संभव हो हमें अपने पारम्परिक भोजन को ही अपनाना चाहिए। लम्बे समय तक निरोगी रहना है तो आयुर्वेद में विश्वास करना होगा। 

     मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा   परिषदीय विद्यालयों में स्थित हर्बल गार्डन में अच्छा कार्य करने वाले 14  अध्यापकों  को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

   इसके उपरांत आयुष विभाग द्वारा लगाये गये  आयुर्वेदिक, होम्योपैथी तथा यूनानी चिकित्सा  ,योग एवं सिद्ध शिविर  का मुख्य अतिथि, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव विशिष्ट  तथा जिलाधिकारी   डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट  द्वारा निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    इस अवसर पर जनपद में आयुर्वेद के नोडल अधिकारी डॉ अभय शर्मा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजू सिंगला,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा,जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण एवं आयुष विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies