हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
सम्भल- जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 4.2.2026 को ग्राम आटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कस्तूरबा बालिका विद्यालय सरथल खेड़ा, विनोबा भावे विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें, प्रशिक्षक सुरेश कुमार, पूर्वी व संतराम, ब्रजेश व रितेश ने छात्राओं व लेग राइज, फ्रंट किक, फ्रंट जंप किक, साइड किक, साइड ब्लॉक्स व पंच आदि की ट्रेनिंग दी, सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए काफी उत्साहित हैं, तथा रोजाना अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो रही हैं आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से छात्राओं ने बताया कि अब वो खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं/ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके l
चंद्र भूषण
जिला परिवीक्षा अधिकारी
सम्भल
