हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 4 फरवरी 2026*
आज मा.सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती अवनी सिंह जी का जनपद सम्भल भ्रमण कार्यक्रम हुआ।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अवनी सिंह जी की अध्यक्षता में जनपद सम्भल में महिला उत्पीड़न की रोकथाम,एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई पूर्वाहन 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सम्भल में की गयी।मा. सदस्य द्वारा जमीनी विवाद, आवास, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं को सुना तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मा. सदस्य ने कहा कि आजकल महिलाएं घर एवं बाहर दोनों जगह जिम्मेदारी से अपनी भूमिका का निर्वाहन कर रही हैं। बाल विवाह न हो उस पर विशेष ध्यान रखा जाए। कम उम्र में शादी होने पर बच्चा एवं महिला के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए अगर लड़की शिक्षित होगी तो वह शादी के बाद अपने बच्चों को पढा सकती है तथा वह आत्मनिर्भर भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अच्छा कार्य कर रही हैं आगे भी सक्रियता के साथ कार्य करें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर होने वाले कार्यों तथा योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।
आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत माननीय सदस्य द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया।
इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार,सीडीपीओ रचना यादव, एवं महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)