Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के कुल तीन लाख अड़तालीस हजार एक रूपये वापस दिलाया गया

 ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के कुल तीन लाख अड़तालीस हजार एक रूपये वापस दिलाया गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवेदक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी का पैसा होल्ड कराया गया एवं माननीय न्यायालय के आदेश पर आवेदक के खाते में एक लाख पचासी हजार एक सौ अठ्ठाईस रूपये सतरह पैसे  वापस कराया गया है ।


बताते चलें कि आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि साइबर अपराधी द्वारा पेंशन बन्द होने के नाम पर व सीनियर सिटिजन कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे पैसा लिया गया । जिसपर थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 14-जनवरी-2026 को  एक लाख बासठ हजार आठ सौ बहत्तर रुपये तिरासी पैसे तथा दिनांक 02-फरवरी-2026 को एक लाख पचासी हजार एक सौ अठ्ठाईस रूपये सतरह पैसे व तीन लाख अड़तालीस हजार एक रूपये वापस कराया गया ।


बरामदगी की टीम


1. थानाध्यक्ष सूरज सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

3. उप निरीक्षक (साईबर नोडल) सच्चिदानन्द पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

4. कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी अविराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

5. आरक्षी विकास मौर्या थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies