Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


संभल (बहजोई) 26 मार्च 2026*

   

    उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन ( 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक) के  अंतर्गत आज  समापन दिवस के अवसर पर बस स्टैंड बहजोई पर  लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

       लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा की गयी जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय रहे। 

            कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत  मुख्य  विकास अधिकारी  द्वारा एक पुष्प एवं पुस्तक देकर  मुख्य अतिथि  एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। 

             कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा    विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित जिसमें उद्यान विभाग  पीएम सूर्य घर योजना ,आईसीडीएस विभाग पशुपालन विभाग ,कृषि विभाग प्राविधिक शिक्षा विभाग ,माध्यमिक शिक्षा विभाग ,उद्योग विभाग के अंतर्गत  सीएम युवा उद्यमी  योजना की लगायीं गई स्टालों का  अवलोकन किया एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा नवनिर्माण के  अभूतपूर्व 9 वर्ष की उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां तथा जनपद की उपलब्धियां से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 

        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  कार्यक्रम की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी। 

   मा. मंत्री जी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री  श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार में शासन की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक इलाज लोगों को प्राप्त हो रहा है। आवास की सुविधा भी लोगों को प्राप्त हो रही हैं जोकि परिवार की महिला मुखिया के नाम से प्राप्त हो रहा है जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है   । उन्होंने अन्य प्रमुख योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक किया। 

      कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि विभाग के अन्तर्गत मैकेनाइजेशन योजना के अन्तर्गत एक लाभार्थी को ट्रेक्टर की चाबी तथा एक किसान को ड्रोन का वितरण किया तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्न प्राशन भी मा. मंत्री जी द्वारा कराया गया।  मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी राम आशीष के द्वारा किया गया। 

      इस अवसर पर   जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार जिला गन्ना अधिकारी धनीराम राम, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार,जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह तथा  भाजपा से चन्द्रसेन दिवाकर, विजय यादव, नीरज वार्ष्णेय एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   

    जारी जिला सूचना अधिकारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies