Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत की जनगणना-2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


भारत की जनगणना-2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन



जनपद सम्‍भल में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु फील्ड ट्रेनरों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को नगर पालिका सभागार, सम्भल में हुआ। मौके पर उपस्थित श्रीमती निधि पटेल, उप जिलाधिकारी, सम्भल ने कहा कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रथम चरण में द्वितीय बैच के 35 फील्ड ट्रेनरों को दिनांक 23 से 25 मार्च को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व में प्रथम बैच के 39 फील्ड ट्रेनरों को 17, 18 एवं  19 मार्च को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कुल 74 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जो अब जनगणना हेतु नियुक्त होने वाले प्रगणक एवं सुपरवाईजर को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्राविधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया गया। फील्ड वर्क का अभ्यास, मॉक एक्सरसाइज और अंत में शंका/समाधान का सत्र भी आयोजित किया गया। अंत में सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण पूर्ण करने संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जनगणना का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक जनगणना की जाएगी। मौके पर जिला प्रभारी श्री अनिल कुमार मौर्य, मास्‍टर ट्रेनर श्री बन्‍टी दिवाकर एवं श्री रोहित कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies