हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 25 मार्च 2026*
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन ( 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक) के अंतर्गत आज बस स्टैंड बहजोई पर किसान एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
किसान एवं व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा की गयी जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी तथा भाजपा के जिला मंत्री श्री सोनू चाहल रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक पुष्प एवं पुस्तक देकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित जिसमें उद्यान विभाग पीएम सूर्य घर योजना ,आईसीडीएस विभाग पशुपालन विभाग ,कृषि विभाग प्राविधिक शिक्षा विभाग ,माध्यमिक शिक्षा विभाग ,उद्योग विभाग के अंतर्गत सीएम युवा उद्यमी योजना की लगायीं गई स्टालों का अवलोकन किया एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा नवनिर्माण के अभूतपूर्व 9 वर्ष की उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां तथा जनपद की उपलब्धियां से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने किसानों एवं व्यापारियों को लेकर चर्चा की एवं जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की समस्या हमारी समस्या है, परंपरागत खेती से हटकर सब्जी आदि की खेती करनी चाहिए ताकि किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सके। ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी जैसी खेती पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर छूट दी जा रही है और डीबीटी के माध्यम से पारदर्शिता आयी है हमारी सरकार किसानों के उद्धार की बात करती है और उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर भी हमारी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र सिंह उपायुक्त जीएसटी लल्लन प्रसाद यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जीएमडीआईसी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना अधिकारी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिश्नोई, डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलक्टर रामानुज एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)