Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम पीएम विश्वकर्मा योजना के कुल आवेदन, आवेदन की संस्तुति, अनुमोदित आवेदन के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 25 मार्च 2026*


      आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय उद्योग  बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

     बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार के द्वारा प्रमुख ऐजेंडा बिन्दुओं के विषय में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया। 

   बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम पीएम विश्वकर्मा योजना के कुल आवेदन, आवेदन की संस्तुति, अनुमोदित आवेदन के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर चर्चा की एवं लक्ष्य के विषय में जानकारी प्राप्त की विद्युत विभाग की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    इसके उपरांत व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया 

   व्यापार बंधुओं ने अपनी समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखा जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की समस्या का संज्ञान लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।   

     चंदौसी के नालों के ताली झाड़ साफ सफाई कराने को लेकर व्यापार बंधुओ ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपना सुझाव रखा मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चंदौसी के समस्त नालों की तली झाड़ साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।

         रामबाग रोड से सोत नदी तक नाले की समस्या को रखा जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया उन्होंने कहा कि नगरों में पॉलिथीन को प्रतिबंध करना चाहिए उन्होंने कहा कि बाजार को जाएं तो कपड़े के थैलों का उपयोग करें।

       इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार,  जीएसटी विभाग के अधिकारी , सीएफओ,सहित समस्त उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies