Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फिरोजाबाद परिसर में भव्य प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया।

 फिरोजाबाद, 13 जून 2026। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय विकास भवन फिरोजाबाद परिसर में भव्य प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री माननीय श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक श्री मनीष असीजा तथा महापौर श्री मती नूतन राठौर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


इस अवसर पर CRISIL Foundation के वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) की टीम ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। LDM श्री रमन कांत सर के साथ वित्तीय साक्षरता फिरोजाबाद , जसराना,शिकोहाबाद टीम द्वारा जागरूकता संबंधी स्टॉल लगाया गया, जहां आमजन को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बचत, निवेश, बीमा तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। माननीय मंत्री जी ने वित्तीय साक्षरता स्टॉल का भ्रमण किया तथा वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना की।


प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


रिपोर्ट: फिरोजाबाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies