Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मा.प्रभारी मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


मा.प्रभारी मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश




सम्भल (बहजोई), 7 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद सम्भल के प्रभारी मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर  जी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदौसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), एमसीएच महिला विंग, लेबर रूम, महिला एएनसी वार्ड, नेत्र रोग विभाग, औषधि भंडारण कक्ष तथा दवा वितरण कक्ष का अवलोकन किया।

एमसीएच महिला विंग के निरीक्षण के दौरान वार्ड में प्रसव उपरांत भर्ती महिलाओं एवं उपचाराधीन गर्भवती महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गंभीर कुपोषित (सैम) बच्चों की माताओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा जनमानस को पोषण पुनर्वास केंद्र की उपयोगिता के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे एनआरसी के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अति गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने नेत्र रोग विभाग एवं औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि भंडारण रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवाओं से संबंधित रजिस्टर का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाया गया। इस व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए तथा आमजन को सभी सुविधाएं सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह 'रिंकू', पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


  जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies