Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


 सम्भल ( बहजोई) 7 जुलाई 2025



       आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

        अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा विभागों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक, आईजीआरएस तथा हैल्प लाइन में संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक के विषय में अवगत कराया। 

    अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जो आख्या पोर्टल पर अपलोड की  जाती  है उसको प्राथमिकता के आधार पर गहनता से अवलोकित करें उसके उपरांत ही पोर्टल पर अपलोड करें।

     अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों की शिकायतों को गहनता से देखा और उन्होंने कहा कि जो शिकायत अभी तक निस्तारण नहीं की गई है उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें जिससे शिकायत असंतोष जनक श्रेणी में न जाए।

  अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस की शिकायत को लेकर गंभीर रहे अगर किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई की जाएगी।

        उन्होंने कहा कि शिकायत को डिफाल्टर होने से दो दिवस पहले अपलोड किया जाए जिससे उसका अध्ययन किया जा सके उसके उपरांत अग्रिम कार्रवाई के लिए अपलोड किया जा सके जिससे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए उन्होंने कहा कि अगर शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ना किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी।

     मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस शिकायतों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

      इस अवसर पर समस्त  संबंधित अधिकारी  एवं समस्त आइजीआरएस पटल सहायक , कर्मचारी उपस्थित रहे। 


     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies