Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लगातार वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 07 सितम्बर को अवकाश जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


लगातार वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 07 सितम्बर को अवकाश




जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश


सम्भल (बहजोई), 06 सितम्बर 2026

जनपद में लगातार हो रही वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा 07 सितम्बर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं मदरसों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश जनपद में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों एवं मदरसों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं मदरसा प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

जारी   जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies