हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
मानदेय वृद्धि पर 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने जताया आभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित
सम्भल (बहजोई), 25 सितम्बर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जनपद के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली के दौरान विभिन्न नारों के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनका मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने इसे 50 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि बताते हुए इस निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इससे वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।


.jpeg)