Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा




1 अक्टूबर से संचारी रोग अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश


आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने एवं प्रत्येक बुधवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश


सम्भल (बहजोई), 25 सितंबर, 2026


         आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

         बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने आगामी 1 अक्टूबर 2026 से संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

   मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता एवं स्वस्थता का व्यापक संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में लोगों को झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया जाए।

    इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को समय से उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में पशुपालन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन सहित संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

  बैठक में विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में पूर्व बैठक की कार्यवाही एवं उस पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, ताकि पूर्व में लिए गए निर्णयों की प्रभावी समीक्षा की जा सके।

पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी), चन्दौसी में भर्ती एसएएम (SAM) एवं एमएएम (MAM) बच्चों की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के उपचार एवं पुनर्वास को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर (HBNC) की प्रगति की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU), न्यू बॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट (NBSU), जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, एचपीवी टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य एवं उपलब्धि, लंबित टीकाकरण सत्रों की पूर्ति तथा जिन स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हुए हैं, वहां समुचित कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में भी समीक्षा की गई।

बैठक में यू-विन (U-WIN) डाटा, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS), आभा आईडी (ABHA ID) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग को आपसी समन्वय के साथ 4D बिंदुओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट, यूडीएसपी पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रत्येक बुधवार को आयुष्मान योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा। आयुष्मान कार्ड निर्माण की अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हेपेटाइटिस-सी की दवा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर, जुनावई एवं नरौली में भी उपलब्ध कराई जा रही है।

       इसके उपरांत बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम आशा आंगनबाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies