हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
अवैध कब्जों के विरुद्ध सम्भल में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
ग्राम बहजोई में तालाब की भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, राजस्व टीम ने पैमाइश एवं सीमांकन के बाद की कार्रवाई
सम्भल (बहजोई), 02 सितम्बर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान निरंतर जारी है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों के साथ-साथ अन्य तालाबों को भी चिन्हित कर सूची तैयार करने तथा उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम बहजोई में कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने तालाब की भूमि गाटा संख्या 572/1, रकबा 0.1460 हेक्टेयर की पैमाइश एवं सीमांकन कराते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग की परिसंपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल
