Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फिरोजाबादः मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली

 फिरोजाबादः मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली


फिरोजाबाद के उसायनी गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी। आरोपी ने युवती पर तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक अंजली को फोन करके परेशान करता था। परेशान होकर अंजली ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की भाभी बृजेश कुमारी पत्नी विनय वर्तमान में प्रधान हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय युवती अपने घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रही थी। घर में छोटी बहन उमा और छोटा भाई दीक्षांत, मां अशोक देवी, दादी मालती देवी, दादा इंद्रपाल सिंह घर पर थे। जबकि उसका भाई गजेंद्र यादव पुलिस में दरोगा के पद पर कानपुर देहात में तैनात है। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies