मकेर और परसा प्रखण्ड में गूंजा भारत स्काउट और गाइड का संदेश, प्रशिक्षण शिविरों का हुआ शुभारंभ
प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण में जुटे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का सीख रहे पाठ
मकेर:-- जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के पत्र के आलोक में राजेंद्र विद्यालय मंदिर, मकेर में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या कुमारी अनीता ने किया। इस अवसर पर अरुणा प्रिया, मनीष कुमार, स्काउट मास्टर धीरेन्द्र सिंह, गाइड कैप्टेन संध्या कुमारी, मिथलेश शर्मा, प्रणव, राजीव कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, कंचन कुमारी, अमित कुमार तिवारी, रवि प्रकाश एवं प्रतिमा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षण दल के सदस्य मौजूद रहे।राजेंद्र विद्यालय मंदिर,मकेर को शिविर स्थल बनाया गया है,जहां विद्यालय के अलावा उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया,उच्च माध्यमिक विद्यालय पीर मकेर,मध्य विद्यालय अंजनी एवं मध्य विद्यालय मकेर के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
परसा :-- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सारण के पत्र के आलोक में संत मिशन इंटरनेशनल स्कूल, परसा में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के संचालक राजा राम दास, अध्यक्ष उर्मिला देवी, उप-प्राचार्य बलिराम दास, नोडल शिक्षक रजनीश कुमार मिश्रा एवं अंजलि कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक करण कुमार, मोहमद मोसिन, रम्भा कुमारी, नीलम कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षण से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा के महत्व से परिचित कराया जा रहा है।
स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट एवं गाइड को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन, ध्वज शिष्टाचार, मार्च-पास्ट, कैंपिंग, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, टीम भावना एवं समाजसेवा जैसे जीवनोपयोगी कौशलों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है। इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, सहयोग, राष्ट्रप्रेम और जरूरत के समय समाज के लिए आगे बढ़कर सेवा करने की भावना विकसित की जा रही है।

.jpeg)