ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
चिलुआताल थाने पर एक्शन किंग क्षेत्राधिकार कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अध्यक्षता में पीपुल्स मीटिंग संपन्न
विभिन्न त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए डीजे संचालक एवं कार्यक्रम व्यवस्थापक के साथ की गई मीटिंग
मीटिंग के दौरान शासन एवं प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का विस्तृत जानकारी दिया गया तथा उनके अनुपालन करने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था आयोजको एवं डीजे संचालकों को समस्त बिंदुओं से परिचित कराना एवं त्यौहार को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न करवाना
साथ ही साथ आयोजको को अपने आयोजन से संबंधित यदि किसी प्रकार का कोई अवरोध उत्पन्न होता है तो उसको तत्काल संबंधित बी पी ओ या थानाध्यक्ष को सूचित करें ताकि समस्या का समाधान तत्काल हो सके
अंत में एक्शन किंग क्षेत्राधिकार कैंपियरगंज अनुराग सिंह के द्वारा समस्त आयोजकों एवं डी जे संचालकों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों के द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा और हमारी पुलिस तथा हम सदैव आपके साथ रहेंगे यदि किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत होता है तो तत्काल हमसे या थानाध्यक्ष महोदय तथा बी पी ओ को तुरंत सूचना दे
यदि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उपस्थित होता है तो उस व्यक्ति विशेष के खिलाफ कठोर से कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

