थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा ₹15,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना कोतवाली नगर अभियुक्त द्वारा एक लाख पचास हजार रूपये सरकार से शादी का अनुदान दिलाने के नाम पर सी एच सी केन्द्र पीपल तिराहा माधुरी लाज के बगल डी के सर्विस केन्द्र से प्रार्थनी व प्रार्थनी के आधार मांग कर अगूठा लगवाकर कुल क्रमश सत्तर हजार रुपये, आंठ हजार रुपये , चौवन हजार रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया था जिसके सम्बन्ध पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 125/25 धारा 316(2),318(4) बीएनएस बनाम 1. संतोष कुमार वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा NBW भी जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पन्द्रह हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत घटित उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्र थाना कोतवाली नगर बलरामपुर के नेतृत्व थाना कोतवाली नगर नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2025, धारा 316(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित सम्बन्धित वांछित/फरार व पन्द्रह हज़ार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा पुत्र जय जयराम वर्मा निवासी धनौरा सेमरी गुलरिहा, थाना महराजगंज तराई, जनपद बलरामपुर को मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर रोड, बिजलीपुर गांव के मोड़ के पास निर्माणाधीन हाईवे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
