Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जन्माष्टमी पर भजनों से कृष्णमय होगा गोरखपुर, हर्षल पुलेकर की सुरमयी भजन संध्या आज

 जन्माष्टमी पर भजनों से कृष्णमय होगा गोरखपुर, हर्षल पुलेकर की सुरमयी भजन संध्या आज



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर को गोरखपुरवासियों को भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने-सुनने का अवसर मिलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से तारामंडल स्थित योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा और इसमें प्रवेश पूर्णत: निःशुल्क रहेगा।

भजन संध्या में विश्वविख्यात भजन गायक हर्षल पुलेकर अपनी मधुर और शास्त्रीय संगीत से सजी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेंगे। मुंबई निवासी हर्षल पुलेकर शास्त्रीय संगीत में पारंगत हैं और भारत सहित अमेरिका, यूरोप, सऊदी अरब, कुवैत, सिंगापुर तथा मलेशिया समेत कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति में आयोजित अनेक महा-सत्संगों में हर्षल पुलेकर अपनी गायकी से लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति करा चुके हैं। उनकी भजन गायकी के साथ पुराने हिंदी गीतों पर भी विशेष पकड़ है। लता मंगेशकर को मां सरस्वती का स्वरूप मानने वाले हर्षल पुलेकर ‘फ्लैशबैक—लता-किशोर महफिल’ जैसे कार्यक्रमों के लिए भी चर्चित हैं।

आयोजकों का कहना है कि भजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ईश्वर से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। श्री पद्म पुराण में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा प्रसिद्ध भाव है—“मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद”, अर्थात जहां भक्त प्रेम और भक्ति से भगवान का गुणगान करते हैं, वहीं भगवान का वास होता है।

जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने गोरखपुरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर इस सुरमयी और आध्यात्मिक भजन संध्या का आनंद लेने की अपील की है। राज्य सरकार की ओर से भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies