Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर विवेचकों के साथ की गई गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर विवेचकों के साथ की गई गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर थाना नगर आज दिनांक 02.सितम्बर.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर पर नियुक्त विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।


गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष एवं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं अन्य प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।


क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रभावी पैरवी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री संतोष मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies