हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
ब्लॉक रजपुरा के केवलपुर तिपेड़ा में विकास कार्यों एवं पंचायत सहायक के मानदेय में लापरवाही पर तत्कालीन ग्राम प्रधान/वर्तमान प्रशासक को कारण बताओ नोटिस
सम्भल, 25 सितम्बर 2026।
जिलाधिकारी सम्भल के निर्देश एवं जिला पंचायत राज अधिकारी की समीक्षा में ग्राम पंचायत केवलपुर तिपेड़ा, विकास खण्ड रजपुरा में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं भुगतान संबंधी प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान/निर्वतमान प्रशासक श्री योगेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय रजापुर में मरम्मत, खपरैल/रंगाई-पुताई तथा पंचायत सहायक के मानदेय आदि के भुगतान से संबंधित ₹5,36,518 की धनराशि का भुगतान आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण लंबित रहा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में स्वीकृत मॉडल तालाब एवं मॉडल शॉप के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने तथा कार्यादेश निर्गत किए जाने की कार्यवाही लंबित रखने की स्थिति भी सामने आई।
इसी प्रकार वर्धमान नदी, मनरेगा, वृक्षारोपण, मॉडल तालाब एवं मॉडल शॉप सहित अन्य विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समन्वय न किए जाने की स्थिति प्रकाश में आई। पंचायत सहायक द्वारा प्रस्तुत शिकायत के अनुसार जनवरी 2026 से अगस्त 2026 तक मानदेय का भुगतान भी लंबित पाया गया।
प्रकरण में उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1947 (यथा संशोधित) की धारा-27 तथा संबंधित शासनादेशों में निहित प्राविधानों के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए श्री योगेंद्र कुमार को 07 दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई कर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक तैनात कर दिया जाएगा।
