Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व अहिंसा की दिलाई गयी शपथ

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व अहिंसा की दिलाई गयी शपथ





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच आज दिनांक 02.अक्टूबर.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गयी।


पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा एवं आत्मनिर्भरता का जो संदेश दिया, वह सम्पूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन हमें सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा, सरल एवं आदर्श जीवन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।


जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गयी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक), क्षेत्राधिकारी कार्यालय/आंकिक श्री प्रदुम्मन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री दिलीप कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गयी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों पर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies