Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गोरखपुर रेलवे अस्पताल पहुंचकर घायल गेटमैन व मरीजों का जाना हाल-चाल, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने व हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गोरखपुर रेलवे अस्पताल पहुंचकर घायल गेटमैन व मरीजों का जाना हाल-चाल, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने व हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर ​पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर नई दिल्ली श्री विनोद कुमार राय और वरिष्ठ पदाधिकारी श्री नवीन मिश्रा अपने अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रेलवे अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती कर्मचारियों तथा मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान पदाधिकारियों ने सर्जिकल वार्ड (बेड नंबर 110) में भर्ती गेटमैन श्री सुधीर कुमार बोडरवार से मुलाकात की।

​श्री सुधीर कुमार बोडरवार 28 अगस्त को ड्यूटी के दौरान हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है, वे अभी भी पूरी तरह होश में नहीं हैं और अचेतन अवस्था व असहज स्थिति में बात कर रहे हैं। इस अमानवीय घटना और उनकी इस हालत से उनके छोटे-छोटे बच्चों और परिवारजनों में अत्यधिक दुख, चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।

​अस्पताल में भर्ती मरीजों ने वहां की व्यवस्थाओं में कुछ कमियों की जानकारी दी। मरीजों ने बताया कि वार्ड में बेड के पास सामान रखने के लिए कोई रैक उपलब्ध नहीं है, तथा टॉयलेट और बाथरूम की साफ-सफाई ठीक न होने के कारण वहां पानी जमा हो जाता है। संघ ने इन सभी कमियों को गंभीरता से उठाते हुए रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल की इन व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ​साथ हीं महामंत्री ने कहा कि गेटमेंन के साथ हुईं गंभीर घटना के बाद भी अभी तक अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं की गई है। यदि अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। हमारे कर्मचारी दूर-दराज के इलाकों में स्थित गेटों पर अपनी निष्ठापूर्वक नौकरी करते हैं, और ऐसी घटनाओं से उनका मनोबल गिरता है। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई होना अति आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी कार्य में बाधा डालने या गेटमैनों पर हमला करने की हिम्मत न कर सके।

​इस अवसर पर महामंत्री विनोद कुमार राय और वरिष्ठ पदाधिकारी नवीन मिश्रा के साथ-साथ केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी, कारखाना मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद विद्यासागर, मुख्यालय मंडलमंत्री फ़िरोज़ उल हक़, कारखाना मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, केंद्रीय सहायक महामंत्री शमशाद अहमद, राजकुमार यादव, नूर आलम, कैलाश राजभर, बदरुद्दीन अहमद, मोहम्मद आसिम अंसारी, विजय श्रीवास्तव, रामकुमार दुबे और संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies