नोएडा की 35 वर्षीय विभा सिंह 15 अगस्त को लापता हो गईं।
फैमिली वाले उन्हें ढूंढते हुए वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचे हैं। हालांकि वहां भी कुछ पता नहीं चला है।
फैमिली के मुताबिक, विभा प्रेमानंद जी को बहुत मानती है।
वो पहले भी कई बार आश्रम में आ चुकी है, लेकिन हर बार वापस घर आ जाती थी।
इस बार उसका कुछ पता नहीं है। फैमिली को लगा कि इस बार वो आश्रम में ही रह गई होगी, इसलिए उसको ढूंढते हुए यहां तक आए हैं।
हालांकि आश्रम वालों ने बताया कि परिजनों की अनुमति के बिना यहां किसी को दीक्षा नहीं दी जाती है।
कल भी हाथरस के 18 वर्षीय अनुज चौधरी को ढूंढते हुए उसके परिजन प्रेमानंद जी के आश्रम में आए थे।
कैली कुंज आश्रम में बीते दिनों एक शिष्य बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड भी कर चुका है।
