Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

युवा शक्ति ने दिया विकसित भारत का संदेश, जे.आर. पब्लिक स्कूल में निकली जागरूकता रैली

 युवा शक्ति ने दिया विकसित भारत का संदेश, जे.आर. पब्लिक स्कूल में निकली जागरूकता रैली




राष्ट्रीय युवा उत्सव–विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत भारत स्काउट और गाइड की पहल, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प


बनियापुर :--राष्ट्रीय युवा उत्सव–विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत भारत स्काउट और गाइड, सारण की इकाई *जे.आर. पब्लिक स्कूल, बनियापुर द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में युवा सहभागिता, सामाजिक जागरूकता तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। रैली जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जागरूकता का संदेश दिया।


रैली के सफल आयोजन में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, गाइड कैप्टन श्वेता शर्मा एवं ऋतु कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिसर से निकली रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं स्काउट-गाइड भावना का परिचय देते हुए समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies