Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम आटा में खाद्य एवं रसद विभाग ने लगाया शिविर, 38 यूनिट जोड़ने और 3 नए राशन कार्ड के लिए आवेदन आये

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम आटा में खाद्य एवं रसद विभाग ने लगाया शिविर, 38 यूनिट  जोड़ने  और 3 नए राशन कार्ड  के लिए आवेदन आये



सम्भल (बहजोई), 7अक्टूबर 2026


सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक) के अंतर्गत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के निर्देशन में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम आटा में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड से संबंधित कार्यवाही करते हुए 38 यूनिट   जोडने के लिए आवेदन आये तथा 3 नए राशन कार्ड  के लिए आवेदन आये । विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी गई।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को राशन कार्ड संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की गई।

  इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक आशीष कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies