Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की अपूर्ण परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की अपूर्ण परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा




निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश


सम्भल (बहजोई), 13 अक्टूबर 2026

          आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली अपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

     बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं मार्गों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि पूर्ण होने के उपरांत उनका लोकार्पण कराकर उन्हें जनसामान्य के उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से परियोजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। यदि किसी परियोजना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समस्या का समयबद्ध समाधान कराया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जल निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल निगम द्वारा जिन स्थानों पर सड़कें खोदी गई हैं, वहां खुदाई के उपरांत सड़कों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ववत ठीक कराया जाए। उन्होंने जल निगम (शहरी) को निर्देशित किया कि सभी नगर निकायों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जाए।

ग्राम पंचायत आनंदपुर, विकासखंड बहजोई में ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, यूपी सिडको, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा मंडी परिषद सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का लाभ आमजन को समय से मिल सके।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अनार सिंह, अपर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी जगदीश सिंह, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, संबंधित ठेकेदार तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies