मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत एन0सी0सी0 की महिला कैडेट्स ने यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त कर, यातायात महिला पुलिसकर्मियों व एन0सी0सी0 की महिला कैडेट्स द्वारा प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर यातायात का सुगम संचालन किया गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में आज दिनांक 13.10.2026 को यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर द्वारा एन0सी0सी0 की महिला कैडेट्स को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं यातायात संचालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला कैडेट्स को यातायात नियमों के पालन की महत्ता, सड़क पर सुरक्षित आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके उपरांत यातायात महिला पुलिसकर्मियों व एन0सी0सी0 की महिला कैडेट्स द्वारा शहर क्षेत्र के प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर यातायात का संचालन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहभागिता सुनिश्चित करना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

