मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत सह-नोडल मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह की उपस्थिति में महिला पुलिस टीम एवं एनसीसी महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन कर आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के अवसर पर संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल मिशन शक्ति श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.10.2026 को मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तृतीय दिवस पर सह-नोडल मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी श्रीमती हर्षिता तिवारी के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह की उपस्थिति में महिला पुलिस टीम एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात जागरुकता करते हुए महिला सशक्तिकरण हेतु प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम एवं एनसीसी महिला कैडेट्स द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन में सहभागिता करते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनुशासित व्यवहार अपनाने तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही, आमजन को यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

