पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत थाना सादुल्लानगर में पीएम श्री कंपोजिट कन्या विद्यालय सादुल्लानगर की छात्राओं को कराया गया थाना भ्रमण एवं कैरियर गाइडेंस
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना सादुल्लानगर आज दिनांक 17.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सादुल्लानगर श्री सतेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत एक अनूठी पहल की गई।
थाना सादुल्लानगर की एंटी रोमियो / मिशन शक्ति टीम द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए पीएम श्री कंपोजिट कन्या विद्यालय, सादुल्लानगर की छात्राओं एवं उनकी शिक्षिकाओं को थाना परिसर पर आमंत्रित किया गया। अक्सर छात्राओं के मन में पुलिस एवं थाना परिसर को लेकर एक भय एवं संकोच की भावना रहती है, इसी भय को दूर कर पुलिस के प्रति मित्रता एवं विश्वास का भाव जागृत करने के उद्देश्य से उन्हें पूरे थाना परिसर एवं मिशन शक्ति केन्द्र का गहन भ्रमण कराया गया।
इस दौरान छात्राओं को थाना परिसर के प्रत्येक कार्यालय की कार्यप्रणाली को बड़ी ही सरलता एवं सहजता से समझाया गया। उन्हें बताया गया कि थाना डरने की जगह नहीं, बल्कि सहायता एवं न्याय का केन्द्र है। मिशन शक्ति टीम प्रभारी द्वारा छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र कैसे दिया जाता है, CCTNS के माध्यम से FIR कैसे दर्ज होती है, पूछताछ केन्द्र एवं आगंतुक रजिस्टर की क्या उपयोगिता है, के बारे में प्रैक्टिकल रूप से अवगत कराया गया।छात्राओं ने बड़ी ही जिज्ञासा के साथ सभी कार्यालयों का भ्रमण किया तथा पुलिस अधिकारियों से खुलकर संवाद कर अपने मन में उठ रहे कानून एवं सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों को पूछा, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। थाना भ्रमण के उपरांत छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु थानाध्यक्ष सादुल्लानगर श्री सतेन्द्र वर्मा द्वारा सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
1. थाना भ्रमण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी - छात्राओं को थाना परिसर के विभिन्न कार्यालयों - थाना प्रभारी कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, पूछताछ केन्द्र, CCTNS कार्यालय, मालखाना, बैरक आदि का भ्रमण कराया गया एवं पुलिस की कार्यप्रणाली, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, डायल-112 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
2. मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा - छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तीन मुख्य मंत्र - महिला सुरक्षा, महिला सम्मान एवं महिला स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया गया।
3. कानून एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी - महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों तथा आत्मरक्षा के गुरों के बारे में बताया गया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों -
वूमेन पावर लाइन - 1090
महिला हेल्पलाइन - 181
चाइल्ड लाइन - 1098
पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
साइबर हेल्पलाइन - 1930
के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
4. सरकारी योजनाओं की जानकारी - मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


.jpeg)
.jpeg)