Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का लिया जायजा भूमि विवाद के मामलों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

 श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न




शिकायकर्ताओं की शिकायतें सुनीं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का लिया जायजा


भूमि विवाद के मामलों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर तहसील तुलसीपुर आज दिनांक 17.अक्टूबर.2026 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर *श्रीमान जिलाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा तहसील तुलसीपुर के सभागार कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


      जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद) एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


  पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों सहित अन्य मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies