Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत,परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार भारी पुलिस बल मौजूद...

 नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत,परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार भारी पुलिस बल मौजूद...



मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम मदन निवासी सोनपाल की बेटी प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने फिरोजाबाद नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था
मृतका के भाई रोहित कठेरिया की तहरीर के अनुसार, यश दक्ष लगातार प्रीति पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य सुरेन्द्र दक्ष से भी की गई थी। आरोप है कि 27 अक्टूबर की रात यश दक्ष ने छात्रा को हॉस्टल से बाहर बुलाया, दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
शव मैनपुरी पहुंचने पर औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन पिता पुत्र संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करने के बाद ही अंतिम संस्कार किया है।
See less

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies