पैतृक मकान के खूनी विवाद में हुई महिला शिल्पी शर्मा की गला दबाकर निर्मम हत्या, राहुल, प्रमोद, मन्नू समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज!
ब्यूरो रिपोर्ट, HBN 24x7
फिरोजाबाद। जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत तिलक नगर की पीपल वाली गली में गुरुवार दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया और सनसनी फैल गई, जब 45 वर्षीय महिला शिल्पी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बेहद भयानक और खौफनाक सच सामने आया—जिसे पहले महज एक संदिग्ध मौत समझा जा रहा था, वह दरअसल खानदानी रंजिश और संपत्ति के विवाद के चलते की गई एक सुनियोजित और निर्मम गला घोंटकर हत्या थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शिल्पी तिलक नगर निवासी टैक्सी चालक जितेंद्र शर्मा की पत्नी थीं, और उनके परिवार में तीन बेटे—कुलदीप, राजा और राम हैं।
परिजनों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में खुलासा किया है कि पिछले काफी समय से खानदान के ही दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनके पैतृक मकान को लेकर सिविल कोर्ट में कानूनी विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी, जिसकी अहम सुनवाई ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को ही कोर्ट में हुई थी। आरोप है कि इसी पुरानी और सुलगती रंजिश के चलते राहुल, प्रमोद, मन्नू, उर्मिला और सुमन ने अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दुस्साहसिक तरीके से घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और शिल्पी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या की वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी रोष और दहशत का माहौल व्याप्त है।
घटना के संबंध में मृतका के बेटे राजा शर्मा की साहसिक तहरीर के आधार पर थाना उत्तर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबिश देनी शुरू कर दी है।
