हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
बबराला में आयोजित होने वाले प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
सम्भल (बहजोई), 17 अक्टूबर 2026
आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बबराला स्थित बाबू राम सिंह भाय सिंह महाविद्यालय पहुंचकर 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन के संबंध में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।
