Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलेक्ट्रेट सभागार में गोद भराई, अन्नप्राशन, पोषण व्यंजन एवं ‘भारत की मिट्टी’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


पोषण माह का समापन, कुपोषण से सुपोषण की ओर बच्चों को लाने में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित



कलेक्ट्रेट सभागार में गोद भराई, अन्नप्राशन, पोषण व्यंजन एवं ‘भारत की मिट्टी’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


सम्भल (बहजोई), 16 अक्टूबर 2026


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में पोषण माह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार  चौबे ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी रचना देवी यादव, पूनम कुमारी, नंदलाल प्रसाद सहित समस्त मुख्य सेविकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान अति गंभीर कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए दो बच्चों की माताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से पोषण एवं बाल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा छह माह की आयु पूर्ण कर रहे दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही नए पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पोषणयुक्त आहार के महत्व एवं उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से दो-दो बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। ‘भारत की मिट्टी’ थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में मिट्टी के खिलौने, देवी-देवताओं की मूर्तियां, बर्तन तथा पशु-पक्षियों के खिलौने प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें उनकी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक अखिलेश चौबे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पोषण एवं बाल विकास से संबंधित गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को विभागीय निर्देशों के अनुरूप पोषण, स्वास्थ्य, बच्चों की देखभाल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर सुपोषित बनाना, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies