Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति' टीम की बड़ी सफलता, दो मोबाइल लुटेरे दबोचे गए

 थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति' टीम की बड़ी सफलता, दो मोबाइल लुटेरे दबोचे गए



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर शहर की सुरक्षा और महिलाओं की हिफाजत के लिए तैनात 'मिशन शक्ति' की महिला पुलिस टीम ने अपनी मुस्तैदी का शानदार उदाहरण पेश किया है। थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से पीड़ित का चुराया हुआ कीमती मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया। घनश्याम विश्वकर्मा अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोलघर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे असुरन चौराहे के पास पहुंचे, स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने चलती गाड़ी से उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।  पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर थाने में तुरंत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 'मिशन शक्ति' और एंटी रोमियो की महिला पुलिस टीमें रात्रि गश्त पर थीं। इसी दौरान गश्त के वक्त पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि झपटमारी करने वाले दोनों संदिग्ध कौवाबाग अंडरपास के पास देखे गए हैं। थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बिना देर किए महिला पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया और कौवाबाग अंडरपास से प्लेटफॉर्म नंबर-9 की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान बासु थापा  और प्रिंस मोहन को गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद भी कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि मोबाइल झपटमारी जैसे मामले के खुलासे में 'मिशन शक्ति' की महिला पुलिस टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। दुर्गा पूजा की भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्तैद रहकर काम करने वाली इस टीम ने साबित कर दिया है कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की सक्रियता से अपराधों पर तेजी से लगाम लगाई जा सकती है। इस सराहनीय खुलासे महिला उप निरीक्षक माधवी सिंह चौकी प्रभारी बशारतपुर महिला उप निरीक्षक हर्षिता सिंह महिला कांस्टेबल निधि शुक्ला  महिला कांस्टेबल मनीषा राणा और महिला कांस्टेबल पुष्पा प्रजापति  ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies